फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Masked miscreants looted the bike at gunpoint

Ballia News: नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक लूटी

Sun, 01 Sep 2024 04:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants looted the bike at gunpoint
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मिड्ढा स्थित गांधी महाविद्यालय के सामने बेरुआरबारी-सुखपुरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात बसंतपुर निवासी रुद्र प्रताप सिंह की बाइक नकाबपोश बदमाशों ने लूट ली। इसकी सूचना रुद्र प्रताप ने डायल 112 पर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बदमाशों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। थानाअध्यक्ष ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने फायरिंग से इन्कार किया है।
विज्ञापन

रसड़ा ब्लाॅक में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत अनीता सिंह अपने पुत्र रुद्र प्रताप सिंह और बेटी के साथ ब्लॉक मुख्यालय बेरूआरबारी में सरकारी आवास में रहती हैं। रुद्र प्रताप शुक्रवार शाम को सुखपुरा से जिम से लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार आठ-दस की संख्या में आए नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। नकाबपोशों ने मारपीट की। फायर करते हुए बाइक लूट ली। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पीड़ित की मां अनीता सिंह ने इसकी तहरीर सुखपुरा थाना अध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed