फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman's body found hanging from the noose

फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from the noose
शहर के गुदरी बाजार स्थित एक मकान में महिला के फांसी लगाने के बाद पहुंची पुलिस एवं मुहल्ले के लोग - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुदरी बाजार में मंगलवार सुबह संगीता गुप्ता (30) पत्नी वीरेंद्र गुप्ता का शव फंदे से लटकता मिला। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

दोकटी निवासी विनोद गुप्ता मध्यप्रदेश के सहडोल में व्यापार करते हैं। उन्होंने अपनी पुत्री संगीता का विवाह मई 2016 में धूमधाम से गुदरी बाजार निवासी वीरेंद्र गुप्ता से किया। शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी में विवाद होने लगा। इसी बीच दोनों से एक पुत्र का जन्म हुआ। कुछ दिन बाद फिर विवाद होने लगा। इससे तंग आकर संगीता अपने बच्चे के साथ ज्यादातर मायका सहडोल में रहने लगी। अपने पुत्र को मायका में छोड़ कुछ महीने पूर्व ससुराल आई थी। रक्षाबंधन के दिन किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था। इसमें वीरेन्द्र ने संगीता की पिटाई कर दी। पति वीरेंद्र ने बताया कि सुबह जगा तो संगीता कमरे नहीं थी। थोड़ी देर बाद वह कमरे से बाहर आया तो संगीता का शव सीढ़ी के पास फंदे पर लटका मिला। वहीं पुलिस के अनुसार वह मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले महिला के घर पहुंच गए। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ सीटी अरुण सिंह व कोतवाल ने घटना की जानकारी लेने के बाद पूछताछ के लिए पति सहित परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में ले लिया। मौत की खबर सुन जिला अस्पताल पहुंचे मृतका के चाचा अनिल गुप्ता ने दहेज की मांग को लेकर भतीजी की हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed