फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman's body found hanging from noose

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sat, 24 Sep 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from noose
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कोथ (मटूरी) में शुक्रवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विवाहिता का शव कमरे में रोशनदान के सहारे रस्सी से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतार जानकारी मायकेवालों की दी। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामसभा कोथ में 23 वर्षीय शमा परवीन पत्नी अब्दुल सलाम शुक्रवार की रात अपने कमरे के रोशनदान से रस्सी लगाकर फंदे पर लटकी हुई मिली। उसकी छह माह की बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने महिला को फंदे से उतारकर बेड पर सुला दिया। शमा परवीन के मायके शिकरिया कला थाना गड़वार भाई अरशद कमाल को सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शमा की संदिग्ध हालात में मौत को लेकर शंका जताई और पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमा परवीन का पति अब्दुल सलाम हैदराबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। घर में ससुर, भसुर और देवर मौजूद थे। थाना प्रभारी सिकंदरपुर योगेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed