फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married woman found dead hanged after four months of marriage family accused of dowry murder in ballia

यूपी: शादी के चार महीने बाद ही फंदे से लटकती मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 14 Mar 2021 03:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Mar 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Married woman found dead hanged after four months of marriage family accused of dowry murder in ballia
मृतका प्रियंका, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार की सुबह एक विवाहिता शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रेवती थाना के सुरेमनपुर दीयरांचल के मानगढ़ गांव की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बिहार के छपरा सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज की रहने वाली प्रियंका(20) उर्फ तारा पुत्री लक्ष्मण चौधरी की शादी 29 नवंबर 2020 को मानगढ़ निवासी सूबेदार साहनी के पुत्र पप्पू चौधरी से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपया तय था।
विज्ञापन


प्रियंका के पिता आर्थिक तंगी के कारण तय दहेज की राशि नहीं दे पाए थे। मंडप में शादी के समय पप्पू चौधरी सीकरी के लिए अड़ गया था, हालांकि आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर शादी करा दी। प्रियंका अपने पति के साथ ससुराल आ गई। आरोप है कि दहेज में पलंग व एक और सोने के सीकरी के लिए प्रियंका को ससुराली प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मायके वालों से मिलने तक नहीं देते थे। 20 दिन पहले प्रियंका का भाई अनूप कुमार उससे मिलने मानगढ़ पहुंचा था, लेकिन ससुराल के लोगों ने मिलने नहीं दिया। अनूप अपनी बहन से मिले बिना वापस लौट गया।

मृतका के पति पप्पू केरल में जेसीबी का ड्राइवर है और वह केरल में ही रहता है। वह भी अपने पत्नी से बातचीत नहीं करता था। रविवार की सुबह में प्रियंका का शव पंखे के हुक से लटकता मिला। पड़ोसियों ने इसकी खबर मोबाइल से प्रियंका के मायके में दी। मायके वाले मौके पहुंच गए। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतका की मां उमरावती देवी, पिता लक्ष्मण चौधरी और भाई अनूप कुमार ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए प्रियंका के सास, ससुर व जेठानी ने हत्या कर दी है। रेवती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत एसएचओ रेवती यादवेंद्र प्रताप पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद अगर मायके के लोग तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed