{"_id":"61029de88ebc3e583c223a0f","slug":"married-woman-dead-body-found-hanging-from-fan-in-ballia-dowry-murder-case-filed-against-mother-and-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः पंखे के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः पंखे के हुक से लटका मिला विवाहिता का शव, सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Thu, 29 Jul 2021 05:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:54 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हुक से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालो ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बलिया जिले के छोटकी सराक गांव के राजभर बस्ती में घर के कमरे में पंखे के लिए लगे हुक में विवाहिता का शव लटका मिला। घटना की जानकारी के बाद गांव में सनसनी मच गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हुक से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोटकी सराक गांव निवासी राजमुनि देवी (21) पत्नी जयप्रकाश राजभर बुधवार को घर में अकेले थी। घर के परिजन खेतों में काम करने गए थे।
विज्ञापन
शाम में लोग घर लौटे तो विवाहिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कुछ आहट नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो महिला पंखे के हुक में लटकती हुई मिली। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घटना के संबंध में मृतका के परिवार वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
उधर, देर रात घटना की सूचना पाकर थाने में पंहुचे मृतका के पिता अमर राजभर ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुनील लांबा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।