फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married neighbour crossed limits brutality called teenager home Family filed FIR in ballia

UP : शादीशुदा पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें की पार, किशोरी को बुलाया घर फिर...; परिजनों ने दर्ज कराया FIR

Fri, 13 Dec 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

Ballia News : यूपी के बलिया में सदर कोतवाली की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। किशोरी के बयान पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए शादीशुदा व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच जांच कर साक्ष्य जुटा लिए हैं।

विज्ञापन
Married neighbour crossed limits brutality called teenager home Family filed FIR in ballia
मामले की जानकारी देते एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी विक्रांतवीर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी का पड़ोस के घर हमेशा आना-जाना रहता था। आरोप है कि पड़ोसी शादीशुदा युवक ने किशोरी को किसी कार्य के लिए घर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायत देकर पड़ोसी युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन




घटना की खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। सीओ सीटी गौरव कुमार, योगेंन्द्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक पीड़िता के घर पहुंच बयान दर्ज किए। घटना स्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि आरोपी की दो संतान भी है। इस घटना को लेकर मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। एसपी विक्रांतवीर ने कहा कि शहर कोतवाली में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed