फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Many roads to be built under PMGSY at a cost of 22.9 crores: Sanjay

पीएमजीएसवाई के तहत 22.9 करोड़ की लागत से बनेंगी कई सड़कें : संजय

Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Many roads to be built under PMGSY at a cost of 22.9 crores: Sanjay
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 52 किमी सड़क 22. 90 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। उक्त बातें रविवार को पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान विधायक संजय यादव ने कही।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सोनौली-बलिया मार्ग के सिकंदरपुर से कठौड़ा तक 7.2 किमी की लागत 4.70 करोड़, सोनौली बलिया मार्ग के नवरतनपुर से जमुई तक पांच किमी की लागत 1.42 करोड़, सिकंदरपुर से दुला राय का पूरा जगदरा पांच किमी 1.29 करोड़ की लागत से, सिकंदरपुर से बघुड़ी सरियांव छह किमी की लागत 1.28 करोड़, रतसड़ से एकईल करीब 10 किमी की लागत 2. 60 करोड़ और बबुरानी से मनियर तक 13 किमी 8.69 करोड़ की लागत से मार्गों का नवनिर्माण व कायाकल्प किया जाएगा। कहा कि वर्ष 2017 के बाद से सिकंदरपुर क्षेत्र में 200 करोड़ से अधिक की सड़कें बन रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि गांव में रहने वाले लोगों को अच्छी सड़कें उपलब्ध कराई जाएं। बन रहीं सड़कों का निर्माण पूर्ण होने के बाद यहां की आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और गांवों के चौमुखी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। कहा कि पूर्व की सरकारों द्वारा गांव के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण 2017 से पूर्व गांव की सड़कों की स्थिति खस्ताहाल थी। गांव से यदि लोगों को निकलने के लिए आना जाना पड़ता था तो काफी कठिनाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed