{"_id":"634d8e501660a8551d038339","slug":"many-hands-were-raised-for-the-treatment-of-the-teenager-the-mla-took-the-responsibility-of-the-entire-expenditure-ballia-news-vns6795361133","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के इलाज को उठे कई हाथ, विधायक ने पूरे खर्च का लिया जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के इलाज को उठे कई हाथ, विधायक ने पूरे खर्च का लिया जिम्मा
विज्ञापन
किशोरी के इलाज के लिए उठे कई हाथ, विधायक ने पूरे खर्च का लिया जिम्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ हुई अमानवीय घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। हर कोई उसके लिए इंसाफ चाहता है। उसकी मदद के लिए ब्लड डोनेट से लेकर इलाज तक के लिए लोग सामने आ रहे हैं।
प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीयजन सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र के विधायक तक महसूस कर रहे। विधायक के साथ ब्राह्मण समाज और अन्य संगठन भी किशोरी के इलाज के लिए आगे आया है। किशोरी का इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह किशोरी के इलाज का पूरा खर्च स्वयं वहन करने का जिम्मा लिया है। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से 50 हजार रुपये बीएचयू में किशोरी के परिजनों को भेजवाया है। उन्होंने इस घटना के लिए अपने फेसबुक पेज से भी निंदा करते हुए उसके लिए न्याय की लड़ाई के लिए खड़े रहने की बात कही है। उधर, क्षेत्र के युवाओं ने आर्थिक सहयोग के लिए कमर कस ली है। किशोरी के गांव के कुछ युवा वाराणसी अस्पताल पर जमे हुए हैं और पीडि़ता की मदद कर रहे हैं।