फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mandiron mathon ashramon me umadi bheed

मंदिरों, मठों और आश्रमों में उमड़ी भीड़

Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 19 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा मंगलवार को पूरे जनपद में उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर, मठ एवं आश्रमों में शिष्यों की भारी भीड़ उमड़ी। सिकंदरपुर के  अद्वैत शिवशक्ति परमधाम डुहा के प्रांगण में विशाल गुरु पूजा  महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से हजारों लोगों ने गुरु के चरणों में पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन



गुरु पूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर हजारों भक्तों द्वारा पूरे मंदिर परिसर एवं सरयू तट पर दीपदान किया गया। इस अवसर पर ईश्वर दास ब्रम्हचारी मौनी बाबा ने गुरु की महत्ता पर  प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है। शंकर भगवान ने भी पार्वती जी से कहा था कि गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु,  गुरुदेवो महेश्वर:। 
विज्ञापन


गुरु साक्षात परमब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नम:।।  वहीं दुबहर  क्षेत्र के नगवां गांव स्थित त्रिदंडी देवधाम पर गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूजन-अर्चन के बाद क्षेत्र के लोगों ने त्रिदंडी स्वामी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी के परम शिष्य शिवजी पाठक ने कहा कि स्वामी जी जीवनभर दुग्धाहार कर नदी के किनारे फूस की झोपड़ी में रहते हुए वैष्णव धर्म का प्रचार-प्रसार किया तथा अपने जीवन में तीन सौ यज्ञ कराए। ऐसे संत विरले होते हैं। इसके पूर्व आयोजित हरिकीर्तन में जनपद के मशहूर गायक डब्बू मिश्र, बृज नारायण यादव, मनोज सिंह एवं सोनू शुक्ल ने कीर्तन गाकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान अवध किशोर और नीतेश पाठक ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर जवाहर लाल पाठक, सूर्यनारायण पाठक, हवलदार गिरी, राधाकृष्ण बाबा, राकेश पाठक, प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक, पूर्व प्रधान चंद्रकुमार पाठक, शिवनाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed