{"_id":"588f56224f1c1b8b1de801f4","slug":"manav-srinkhala-bana-kar-kiya-jagruk","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुडे़ हाथ से हाथ...ताकि हम-आप जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुडे़ हाथ से हाथ...ताकि हम-आप जरूर करें मतदान
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 30 Jan 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
कुंवर सिंह चौराहे पर मानव श्रृंखला के दौरान कतारबद्ध छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया-सोनौली मार्ग पर नगर केे कुंवर सिंह चौराहे पर आयोजित मानव शृंखला कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को सुबह नौ बजे जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने फीता काटकर की। इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने वाली गुलाव देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विभा मालवीय के साथ ही शिक्षक और छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर डीएम ने सम्मानित किया।
जनपद के प्रत्येक क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थाओं से आए शिक्षकों एवं छात्रों ने एक दूसरे का हाथ थामकर मानव शृंखला बनाई, जिसे देखने के लिए भी हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी लगी रही। बलिया से सिकंदरपुर तक करीब 35 किमी की दूरी में छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाआें ने भी कड़ी से कड़ी जोड़ने में हिस्सेदारी निभाई। वहीं जिलाधिकारी समेत अधिकारियों की टीम बलिया से लेकर सिकंदरपुर तक अवलोकन कर शामिल युवाओं और लोगों का हौसला बढ़ाते रहे।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी की हैसियत से डीएम गोविंद राजू एनएस, एडीएम मनोज कुमार सिंघल, एसडीएम सदर निखिल टीकराम फुंडे, स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डा. राकेश सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान समाजसेवी संगठनोें की भूमिका भी सराहनीय रही। कई टीम मानव शृंखला बनवाने में जुटी रही और इसमें शामिल लोगों की देखभाल में जुटी रहीं।