{"_id":"682f6749a58d20e9a00c1809","slug":"managers-body-found-at-friends-house-murder-alleged-ballia-news-c-190-1-ana1001-140317-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मित्र के घर मिला मैनेजर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मित्र के घर मिला मैनेजर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बलिया/ बांसडीह। शहर के सटे महावीर काॅलोनी में बुधवार की रात एक कंपनी के मैनेजर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौत की खबर पर परिजन भी सुबह पहुंच गए। परिजनों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुल्तानपुर के गोसाइगंज थाना के कटका खानपुर गांव निवासी दीपक तिवारी (37) जौनपुर में एक मुर्गी दाना फूड कंपनी में मैनेजर थे। बुधवार की सुबह मार्केटिंग के सिलसिले में बलिया आए थे। बांसडीहरोड के एक होटल में ठहरे थे। शाम को अपनी कार के चालक को होटल में ठहरने के लिए कह खुद सामने महावीर काॅलोनी में एक मित्र के यहां चले गए।
रात में खाना खाने के दौरान हालत खराब होने पर दोस्त की पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी खबर लगते ही थानाध्यक्ष अजय पाल दलबल के साथ मौके पहुंचे। मित्र की पत्नी से घटना की जानकारी ली। मौत की खबर पर परिजन व सहयोगी कर्मचारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने खाने में विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि दीपक का पूरा शरीर नीला हो गया है। उक्त महिला के यहां आना जाना था। मृतक की पत्नी रेनू तिवारी व दो लड़के एक 10 व दूसरा सात वर्ष के हैं। थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि एक महिला ने हार्ट अटैक की सूचना पर पीआरवी पहुंचकर जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि खाना खाते समय उल्टी होेने के अचेत हो कर गिर पड़े। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।