फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   male ne putla funka

भाकपा ने फूंका पीएम का पुतला

Fri, 30 Dec 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 30 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
male ne putla funka
कैश
नोटबंदी के पचास दिन बाद भी समस्या जस की तस बनी रहने से क्षुब्ध भाकपा माले एसयूसीआई  के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस  मौके पर भाकपा माले नेता श्रीराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने  नोटबंदी करके जनभावनाओं से खेला है।
विज्ञापन


अमीरों का कर्जा माफ करने के साथ ही उन्होंने गरीबों को मुसीबत में डालकर विदेश भ्रमण के नाम  पर करोड़ों रुपये खर्च किया है। मोदी के नोटबंदी के चलते  पूरे देश में आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई। वहीं पूंजीपति आराम से अपना  कारोबार करते रहे। गरीबों को पूरे दिन कतार में लगने के बाद भी पैसा नहीं  मिला। घर में रखे पैसे भी खोटे सिक्के बन गए। जिससे आम जनता पूरी तरह से परेशान रही। कहा कि बैंकों पर उनका कोई फरमान पर काम नहीं किया। बैंक अधिकारी और कर्मचारी गरीब लोगों के पैसे पर नजर गड़ाए  हुए है। अब गरीब अपना पैसा बैंक में लेकर जाता भी है तो उसे चोर की तरह  देखा जाता है।
विज्ञापन


वहीं विजय माल्या जैसे करोड़पति लोगों को करोड़ों रुपये माफ  कर दिया जाना देश के आम गरीबों के साथ कितनी बड़ी विड़ंबना है। मोदी ने  करोड़ों रुपये खर्च कराने के बाद गुरबत में जीने वाले लोगों के लिए कोई नया  कार्य नहीं किया। इस मौके पर लाल साहब, शैलेंद्र कुमार, मुनि सिंह, नियाज  अहमद, राधेश्याम चौहान, रमाशंकर राम, कमलावती, रामनिवास, बृजलाल, जितेंद्र  पासवान, लक्ष्मण यादव, कुबेर चौहान आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed