फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Make a map of areas affected by floods: DM

बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का नक्शा बनाएं : डीएम

Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Make a map of areas affected by floods: DM
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वर्ष 1998 एवं 2016 में कौन से गांव बाढ़ से प्रभावित थे, उसके आधार पर तैयारी पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ शरणालय बनाने के निर्देश दिए। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जाकर गांव के लोगों से वार्ता करें और उनको बताएं कि बाढ़ शरणालय कहां - कहां बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में बाढ़ चौकी बनाई जाए और प्रत्येक बाढ़ चौकी पर पांच विभागों के कार्मिकों की तैनाती शिफ्ट के आधार पर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने प्रत्येक गांव में दोबड़ी नाव की व्यवस्था, अभी से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नाव की अधिकारी के साथ एक फोटो का सत्यापन कर फोटो मांगा। प्रत्येक गांव में नाव का एक नोडल अधिकारी नामित होगा और साथ ही गोताखोरों की व्यवस्था बाढ़ चौकियों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed