फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maize will be purchased at four purchasing centers

चार क्रय केंद्रों पर की जाएगी मक्का की खरीद

Thu, 19 Sep 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Maize will be purchased at four purchasing centers
बलिया। वर्ष 2019-20 में जिले में सरकार की ओर से किसानों से मक्का की भी खरीद की जाएगी। इसको लेकर विपणन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले में मक्का की खरीद के लिए चार केंद्रों का निर्धारण किया गया है। अधिकारियों की मानें तो अधिक मक्का पैदावार क्षेत्रों में क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से तरह-तरह की कवायद की जा रही है। धान व गेहूं के साथ ही इस साल जिले के किसानों के मक्का की भी सरकारी खरीद की जाएगी। खरीद को लेकर विपणन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। बताया जाता है जिले के सभी ब्लॉकों में कमोवेश मक्का की पैदावार होती है हालांकि दुबहर, बेलहरी, बैरिया, मुरली छपरा, बांसडीह व रेवती ब्लॉक के गांवों में बड़े पैमाने पर किसान मक्के की खेती करते हैं। जिला विपणन अधिकारी की मानें तो धान खरीद की तरह ही किसानों से मक्का की खरीद की जाएगी। किसानों को इसके लिए पंजीकरण कराना होगा और पंजीकरण के आधार पर प्रति क्विलंट 1760 रुपये की दर से खरीद होगी। मक्का की खरीद जिले में 15 अक्तूबर से शुरु हो जाएगी। बताया कि खासकर अधिक मक्का पैदावार वाले क्षेत्रों में अब तक चार क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इसमें लालगंज, रानीगंज, दुबहर व बेलहरी ब्लॉक के विपणन गोदाम पर क्रय बनेंगे। किसानों को मक्का बेचने के लिए धान की तरह की तरह ही सभी तरह के दस्तावेज देने होंगे ताकि समय से उनके खाते में धनराशि भेजा जा सके। जिला विपणन अधिकारी कमलेश पांडेय ने बताया कि इस साल जिले में मक्का की भी सरकारी खरीद की जाएगी। इसके लिए चार क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। मक्का खरीद जिले में 15 अक्तूबर से प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

इस साल 2571 हेक्टेयर में है मक्के की फसल : बलिया। जिले के सभी ब्लॉकों में मक्के की खेती की जाती है, लेकिन छह ब्लॉकों दुबहर, बेलहरी, बैरिया, मुरली छपरा बांसडीह व रेवती में किसान बड़े पैमाने पर मक्के की खेती करते हैं। वर्ष 2018-19 में कुल 24019 हेक्टेयर में 47894 क्विंटल मक्के की पैदावार हुई थी। इसमें दुबहर में 2542, बेलहरी में 3316, बैरिया में 2567, मुरली छपरा में 3380, बांसडीह में 2948 व रेवती में 3380 क्विंटल पैदावार रहा। इस साल 19-20 में कुल 25971 हेक्टेयर में मक्के की खेती की गई है और कुल 55313 क्विंटल पैदावार होने की उम्मीद है। इसमें दुबहर में 2992, बेलहरी में 2667, बैरिया में 2917, मुरली छपरा में 3150, बांसडीह में 3307 व रेवती ब्लॉक क्षेत्र में 3739 क्विंटल मक्का की पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed