{"_id":"65ea1e5d4db062ee460fd15a","slug":"mahesh-became-the-chairman-of-the-purchase-and-sale-cooperative-society-arvind-became-the-vice-chairman-ballia-news-c-190-1-svns1006-112846-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति बने महेश, उपसभापति अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति बने महेश, उपसभापति अरविंद
विज्ञापन
बलिया। क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड बलिया के सभापति व उपसभापति पद का चुनाव बृहस्पतिवार को निर्विरोध हुआ। इसमें सभापति पद पर महेश सिंह और उपसभापति के पद पर अरविंद कुमार सिंह चुने गए। इसके अलावा डायरेक्टर पद के लिए 12 लोग चुने गए।
क्रय विक्रय सहकारी समिति बलिया पर चुनाव को लेकर वृहस्पतिवार को काफी गहमा-गहमी रही। चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार सिंह की देखरेख में समिति के विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ। लेकिन सभापति पद के लिए महेश सिंह व उपसभापति पद के अरविंद कुमार सिंह के विरुत्र किसी ने दावेदारी नहीं की लिहाजा दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसके अलावा 12 निदेशक चुने गए। इसमें गड़वार से ददन राम व भरत पासवान, जगदीशपुर से महेश, हनुमानगंज संघ से खड़क बहादुर तिवारी, बसरिकापुर से सुदामा, नारायणापाली से आत्मा, सुखपुरा से अरविंद, व्यक्तिगत हीरा सिंह व सारिका सिंह, बेरूआरबारी से ज्योति दुबे, बसंतपुर से अंजना पाठक के अलावा राधेश्याम तिवारी चुने गए। क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव दीपक कुमार सिंह व अन्य लोगों ने चुने गए पदाधिकारियों का स्वागत किया।