फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaviri flag procession with Jayghosh

जय श्री राम, जय बजरंगबली के नारों से निकला महावीरी झंडा जुलूस

Sun, 18 Aug 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahaviri flag procession with Jayghosh
गड़वार के महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ी भीड़ - फोटो : BALLIA
गड़वार। शौर्य दिवस पर शनिवार की देरशाम कस्बे में भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल आकर्षक झांकियों को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। जुलूस में जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

जुलूस रामलीला मंच से थाना चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए यूनियन बैंक के सामने से त्रिकालपुर तिराहा होते हुए हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी को स्थापित किया गया। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी पेश की गई, जुलूस में मुस्लिम धर्म के युवक और संभ्रांत लोग भी शामिल थे। जुलूस में किसी प्रकार का विघ्न-व्यवधान उत्पन्न न हो और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट था, इसके लिए गड़वार थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय मय फोर्स सहित लगातार चक्रमण करते रहे। इसके अलावा फेफना, चितबड़ागांव, बलिया कोतवाली, खेजुरी, पकड़ी, नगरा, सुखपुरा थाने की पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। थाना परिसर में एहतियातन पीएसी और दमकल विभाग की गाड़ी मौजूद थी। इस अवसर पर ऋषि वर्मा, करण सिंह, मोहन लाल, राजू बाबा, मनी सिंह, टुनटुन उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य विजय प्रकाश वर्मा, मुन्ना चौरसिया, अमित सिंह कल्लू, राकेश सिंहऽमुन्नाऽ, पिंटू बाबा, धनशेर मौर्य, सुधीर मौर्य, जुगनू सिंह, सुनील प्रजापति, संजय मोदी, अंजनी गुप्ता, राकेश मौर्य, विनोद, शमीम अंसारी उर्फ भोला, सुजल ग़ांधी, मनीष सिंह, छोटू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed