फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahaveeri flag procession will be held tomorrow, police is alert

Ballia News: कल निकलेगा महावीरी झंडा जुलूस, पुलिस सतर्क

Fri, 08 Aug 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mahaveeri flag procession will be held tomorrow, police is alert
बलिया। शहर में सावन माह की पूर्णिमा पर शनिवार को ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस निकलेगा। इसको लेकर प्रशासनिक अमला व अखाड़ेदार तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर ज़ोन की फोर्स तैनात रहेगी। इसके लिए तीन एएसपी, 8 सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 20 थाना प्रभारी, 120 सब इंस्पेक्टर, 700 जवान, 100 महिला कांस्टेबल, पीएसी एक प्लाटून, होमगार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता को रोकने के लिए नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हर चौक, गली और छत से लेकर आसमान तक निगरानी के लिए सख्त इंतजाम किया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से करीब 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशुनीपुर व गुदरी बाजार में रहेगी बैरिकेडिंग : संवेदनशील विशुनीपुर चौराहा व चमनसिंह बाग रोड (गुदरी बाजार) पर सड़क के दोनों तरफ बैरीकेडिंग कराई गई है। जुलूस को लेकर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जुलूस के समय शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। नगर में निकलने वाले महावीरी झंडा जुलूस का पहले से रूट निर्धारित है। इस बार प्रशासन की सख्ती को देखते हुए अखाड़ों के संचालक भी संयम और अनुशासन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed