फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mahatma Gandhi and former PM Shastri Jayanti with pomp, emphasis on adopting ideals

धूमधाम से मनी महात्मा गांधी और पूर्व पीएम शास्त्री जयंती, आदर्शों को अपनाने पर बल

Wed, 02 Oct 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and former PM Shastri Jayanti with pomp, emphasis on adopting ideals
एस जी पब्लिक स्कूल अड़रा में गाधी जयंती पर प्रभातफेरी निकालते शिक्षक व छात्र - फोटो : BALLIA
बलिया। सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समस्त सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराया गया। स्कूलों पर विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कई जगह स्कूली बच्चों ने तरह-तरह के नारों के उद्घोष के साथ प्रभातफेरी निकालकर महात्मा गांधी और शास्त्री जी के विचारों को सबके समक्ष रखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने कैंप कार्यालय पर झंडारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां झंडारोहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी न्यायालय में गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनको याद किया। फिर वहीं पर मधुर आवाज में रामधुन का गायन हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। गोष्ठी में अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कर्मी रहे।
विज्ञापन

महात्मा गांधी जयन्ती को न्यायाधीशों ने दीवानी न्यायालय के सभागार में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। विचार गोष्ठी की शुरुआत जिला जज गजेन्द्र कुमार सहित अन्य न्यायधीशों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की। जिला जज ने कहा कि गांधी जी जो सोचते थे और जो कहते थे, वही करते थे। यह व्यक्ति को महान बनाता है। वे समय स्थान से परे थे। जिला जज ने गोष्ठी में मौजूद सभी से आह्वान किया कि कहने-सुनने से ज्यादा उनके विचारों को यथार्थ में उतारें और उसे आत्मसात करें। उन्होंने %जुगनुओं की रोशनी में तीरगी घटती नही, चांद हो पूनम का चाहे मगर पौ फटती नहीं% कविता पढ़कर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने वसुसैव कुटुम्ब की चर्चा करते हुए गांधी जी के विचारों को यथार्थ में संचालन के लिये युवा पीढ़ी का आवाहन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने गांधी को महान व्यक्तित्व का धनी बताया और उनके रास्ते पर चलने को कहा। इस मौके पर समस्त न्यायाधीशों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय, अनिल सिंह, विनय सिंह, आद्या मिश्र आदि रहे।
खो-खो विजेताओं को डीआईओएस ने किया सम्मानित
65 वीं राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता के विजेताओं को राजकीय बालिका विद्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने ट्रैकसूट और किट देकर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रयोग से बचने की नसीहत दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने आजमगढ़ मंडल की कप्तान अंजलि यादव और कस्तूरबा विद्यालय पकवाईनार रसड़ा के खिलाड़ियों की विशेष सराहना करते हुए बताया कि अंजलि ने केन्द्र सरकार की खेलो इण्डिया में चयनित होकर उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।
65 वीं राज्य विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग की टीम विजेता थी तथा सीनियर बालक, सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग की टीम तृतीय स्थान पर थी।
इस अवसर पर अतुल तिवारी, सुधा त्रिपाठी, हरेन्द्र सिंह, सुनिल पाण्डेय, दानिश मोहसिन, दिनेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, नीतू सिंह, कनक चक्रधर, शैलेन्द्र सिंह, अरुण शुक्ला, अनुज सिंह, सजंय यादव आदि रहे।उधर, वीर लोरिक स्टेडियम में गांधी जयंती पर पांच किमी पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें प्रथम सचिन शर्मा, द्वितीय राकेश कुमार यादव व तृतीय आशुतोष कुमार राय व तीन अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी डा. अतुल सिंहा, गोविंदजी गुप्ता, सच्चिदानंद राय, धर्मेंद्र पांडेय, अमित कुमार, अवनीश कुमार, रोहित भारद्वाज, मनीष गिरि आदि रहे।
खादी भवन चरखा से कानते गए सूत
बलिया। गांधी जयंती पर नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित गांधी आश्रम खादी भवन पर चरखा से सूत कताई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेनानी रामविचार पांडेय, डा. जनार्दन राय, शिवकुमार कौशिकेय, केपी सिंह आदि रहे।
विभिन्न संगठनों व शिक्षण संस्थानों में मनी जयंती
बलिया। टीडी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से गांधी-जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एनएसएस के स्वयं सेवकों की ओर से साफ-सफाई आदि की गई। इस मौके पर राकेश कुमार, डा. अरविंद श्रीवास्तव, डा. ओपी सिंह, डा. दयालानंद राय, डा. अशोक सिंह, डा. अलमदार निहार, डा. अखिलेश राय, डा. अखिलेश त्रिपाठी, डा. साहेब दुबे आदि रहे।
वरिष्ठ नागरिक सेवा की ओर से भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर सूरज समदर्शी, अमावस यादव, महमूद आलम, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सुशील कुमार, पंचानंद सिंह आदि रहे।
सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में बापू जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गांधी के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। यहां डा. अभिनव नाथ तिवारी, एसबीएन तिवारी आदि रहे।साहू हितकारिणी की समिति की ओर से जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर अरविंद गांधी, दयाशंकर गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय गुप्ता आदि रहे। पिनैकल टेक्निकल स्कूल भृगुआश्रम में जयंती पर प्रवीण पांडेय आदि रहे। उधर, गुलाब देवी महिला डिग्री कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. निवेदिता श्रीवास्तव, डा. रीना सक्सेना आदि रहे। शक्ति स्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर दुर्गादत्त त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, सोनी चौबे, अतुल पांडेय आदि रहे। अखिल भारतीय कायस्था महासभा की ओर से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर शैलेश श्रीवास्तव, निषिध श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, डा. दयाल शरण वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव आदि रहे। जन शिक्षण संस्थान के चंद्रशेखर नगर स्थित कार्यालय पर स्वच्छता रैली व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सुधीर मिश्रा, ब्रह्मराम सिंह, संजय सिंह, रामजी सिंह, पुष्पराज सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप कुमार आदि रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में गांधी व शास्त्री जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह पप्पू, बृजेश सिंह गॉट, सागर सिंह राहुल, दुर्गेश सिंह, फूलबदन तिवारी, धीरेंद्र ओझा, मुन्ना उपाध्याय, ऊषा सिंह, यश मिश्रा, रामधनी सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, पिंटू पांडेय, अफजल अहमद आदि रहे। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके सच्चिदानंद तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, धनजी पांडेय, भोला दुबे, शिवप्रताप ओझा आदि रहे। उधर, लोजपा के नगर अध्यक्ष लखन रावत नेतृत्व गांधी जयंती दलित बस्ती में मनाई गई। इस मौके पर गोविंदा कुमार, झूलन अंसारी, सुनील पासवान, करन रावत, सुजीत, रघु आदि रहे।

पिनैकल टेक्नो स्कूल भृगुआश्रम में गाधी व शास्त्री जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते छात्र

पिनैकल टेक्नो स्कूल भृगुआश्रम में गाधी व शास्त्री जी के चित्र पर मार्ल्यापण करते छात्र- फोटो : BALLIA

टैगोर नगर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर गाधी जयंती के अवसर पर संबोधित करती महिला मोर्चा  के नगर अध?

टैगोर नगर स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर गाधी जयंती के अवसर पर संबोधित करती महिला मोर्चा के नगर अध?- फोटो : BALLIA

भगवानपुर स्कूल में स्वच्छ्ता किट बच्चों को देते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

भगवानपुर स्कूल में स्वच्छ्ता किट बच्चों को देते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी- फोटो : BALLIA

चितबड़ागांव स्थित सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

चितबड़ागांव स्थित सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती - फोटो : BALLIA

र्मापुर के विद्यालय में गांधी व लाल बहादुर जयंती पर  पौधरोपण करते प्रवन्धक संतोष सिंह व अन्य

र्मापुर के विद्यालय में गांधी व लाल बहादुर जयंती पर पौधरोपण करते प्रवन्धक संतोष सिंह व अन्य- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed