फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Magic entered the shop after hitting the bike

बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसी मैजिक

Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Magic entered the shop after hitting the bike
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। सोनौली-बलिया राजमार्ग पर नरला ग्राम के समीप शुक्रवार को सुबह सिकंदरपुर की ओर से तेज गति से आ रही मैजिक एक बाइक को टक्कर मारती हुई चाय की दुकान में जा घुसी। इससे बाइक पर सवार तीन युवतियां और दुकान में चाय पी रहे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार ग्राम निवासी रीना (22) पुत्री हरिशंकर यादव, सोनम यादव (18) पुत्री रामेश्वर यादव व सोनी (18) पुत्री सुमन यादव एक बाइक से कोचिंग पढ़ कर चंदाडीह मार्ग से वापस आ रही थीं। नरला ग्राम के पास जब बाइक सोनौली-बलिया राजमार्ग पर पहुंची तो उसी दौरान सिकंदरपुर की तरफ से आइसक्रीम बेचने वाली मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मैजिक की टक्कर से बाइक उछल कर सड़क के किनारे गिर पड़ीं। बाइक सवार युवतियां घायल हो गईं। बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित मैजिक एक चाय की दुकान में घुस गई। इससे दुकान में चाय पी रहे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा निवासी उप्र मत्स्यजीवी सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी (65) व दो अज्ञात लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रीना, सोनम, सोनी और रमेश साहनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद वाहन छोड़ चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed