फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lovers tied in marriageable thread by garlanding each other in the temple

मंदिर में एक दूसरे को माला पहना कर दाम्पत्य सूत्र में बंधे प्रेमी

Fri, 20 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lovers tied in marriageable thread by garlanding each other in the temple
रेवती। थाना क्षेत्र स्थित मूनछपरा गांव की एक लड़की तथा फेफना थाना क्षेत्र के बलेजी गांव के एक लड़के की शादी स्थानीय बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। फेफना थाना क्षेत्र के बलेजी गांव निवासी स्व शिव प्रसन्न राम के पुत्र छोटे लाल भारती के बड़े भाई तेज बहादुर की के ससुराल मूनछपरा निवासी अशोक राम की लड़की से हुई थी। छोटे लाल का आना जाना भाई के ससुराल मूनछपरा में लगा रहता था। जहां छोटे लाल का परिचय मुरारी राम की पुत्री इंदु से हुआ। दोनों में प्रेम हो गया। लड़की के पिता को जब इसकी भनक लगी तो वे लड़के के घर विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंच गए। लड़का पक्ष दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। जब बात नहीं बनी तो लड़की के पिता ने बृहस्पतिवार को थाना रेवती पहुंच कर अपनी समस्या सुनाई। शुक्रवार की दोपहर मामले में आपसी समझौता हुआ। इसके बाद नगर के बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में लड़की और लड़का परिजनों की उपस्थिति में एक दूसरे को माला पहनाकर एक दूजे के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed