फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lovers consumed poison while video calling girl died boy is in critical condition caste obstacle in marriage

UP: प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो कॉलिंग कर खाया जहर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; दो दिन बाद थी लड़की की सगाई

Mon, 19 May 2025 02:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 May 2025 02:52 PM IST
सार

UP Crime: रसड़ा निवासी प्रेमी युगल कई महीने से एक-दूसरे से प्यार करते थे। अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन दोनों की शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इस बीच, लड़की की शादी अन्यत्र तय हो गई। इस पर दोनों ने खाैफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Lovers consumed poison while video calling girl died boy is in critical condition caste obstacle in marriage
जहर खाकर दी जान। - फोटो : Freepik

विस्तार

बलिया के रसड़ा निवासी प्रेमी युगल ने वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमिका की सगाई 22 मई को होने वाली थी। 

विज्ञापन


रास्ता निवासी युवती (20) व उसके पड़ोसी युवक ( 21) में प्रेम संबंध चल रहा था। गैर जातीय होने के कारण शादी के लिए दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। इसी बीच, युवती की सगाई की खबर की जानकारी होने पर प्रेमी क्षुब्ध हो गया।
विज्ञापन


सोमवार को दोनों वीडियो कॉलिंग से बात करते हुए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बार दोनों के परिजन अचेत देख खलबली मच गई। परिजन दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेमी की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एएसपी उत्तरी अनिल कुमार झा ने कहा कि सूचना पर पुलिस पहुंचकर युवक का इलाज करवा मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती के शव को पोस्मार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed