फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lover shot orchestra dancer after refuse to wedding in ballia

Ballia: घर में घुसकर आर्केस्ट्रा डांसर को सिरफिरे प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद पहुंचाया अस्पताल, जानिए कारण

Fri, 05 May 2023 11:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 May 2023 11:07 PM IST
सार

बलिया के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती आर्केस्ट्रा में डांसर है। दिल्ली रहने वाले जिले के ही एक युवक से उसे प्यार हुआ। युवती शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन उसका प्रेमी तैयार नहीं हो रहा था। शुक्रवार को घर में घुसकर युवक ने आर्केस्ट्रा डांसर को गोली मार दी। फिर खुद ही घायल अस्पताल भी पहुंचाया। 

विज्ञापन
lover shot orchestra dancer after refuse to wedding in ballia
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सिरफिरे प्रेमी ने आर्केस्ट्रा की डांसर को गोली मार दी। उसकी हालत स्थिर बनी है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। रसड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती आर्केस्ट्रा में डांसर है। वह क्षेत्र के अमहर में किराए के मकान में रहती है।

विज्ञापन


करीब 9 माह पहले उसकी मुलाकात नरनी निवासी एक युवक से हुई और दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। युवक दिल्ली में ड्राइवर है। दोनों के बीच फोन पर अक्सर बातें होती थीं। डांसर युवक पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह तैयार नहीं हो रहा था। इसको लेकर दोनों में कुछ अनबन चल थी।

विज्ञापन

कमरे में आराम कर रही थी युवती

एक डांस प्रोग्राम से लौटने के बाद युवती शुक्रवार को अपने कमरे में आराम कर रही थी। इसी बीच गुस्से में पहुंचे युवक ने उसपर गोली चला दी। गोली उसके दाहिने पैर में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जेल में बंद अफजाल अंसारी की फिर बढ़ी मुश्किलें, गाजीपुर डीएम ने लिया बड़ा एक्शन

घटना के बाद युवक उसे लेकर रसड़ा सीएचसी गया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

सुखपुरा थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी गुलाब यादव के 25 वर्षीय पुत्र लालू गुरुवार रात खाना खाकर सोने चला गया। शुक्रवार सुबह देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला।  कमरे का दरवाजा बंद था। गुलाब यादव ने कई बार अपने पुत्र लालू यादव को जगाया लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया।

देखा कि 25 वर्षीय पुत्र लालू यादव फंदे पर लटका हुआ है। आनन-फानन उसको नीचे उतारा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed