फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   lover couple caught meeting secretly in village then after panchayat in police station and wedding

Ballia: गांव में गुपचुप मिल रहे प्रेमी जोड़े की हुई पकड़, फिर थाने में पंचायत के बाद दिलवाए गए 'सात वचन'

Sat, 31 Dec 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क. बलिया
अमर उजाला नेटवर्क. बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

बलिया जिले के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने पकड़ लिया। फिर थाने में लंबी पंचायत के बाद प्रेमी जोड़े की शादी पास के मंदिर में करा दी गई। 

विज्ञापन
lover couple caught meeting secretly in village then after panchayat in police station and wedding
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के एक गांव में गुपचुप तरीके से मिलने के दौरान एक प्रेमी युगल परिजनों की नजर से बच न सका। पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। फिर थाने में लंबी पंचायत के बाद और मान मनौव्वल के बाद प्रेमी जोड़े की शादी पास के मंदिर में करा दी गई। शनिवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर चला गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक खेजुरी थाना क्षेत्र निवासी युवक का पकड़ी थाना क्षेत्र निवासी युवती से तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने दोनों पर नकेल कसी। इससे प्रेमी युगल में दूरी बढ़ने की जगह घटती चली गई। मौका देख कर दोनों एक दूसरे से छिप-छिपकर मिला करते थे।  
विज्ञापन


मामले को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों के बीच पंचायत भी हो चुकी थी। इसके बावजूद प्रेमी और प्रेमिका साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसी बीच शुक्रवार देर शाम युवक प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा। इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हो गई। उन्होंने प्रेमी को धर दबोचा। साथ ही पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले आई। प्रेमिका के साथ उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया। शनिवार को पहुंचे प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों की पुलिस समक्ष हुई लंबी पंचायत के बाद दोनों पक्षों के स्वजातीय होने पर शादी का निर्णय लिया गया।

इसके बाद दोनों पक्षों एवं सम्बंधित गांवों के ग्राम प्रधान एवं अन्य सम्भ्रान्त लोगों की मौजूदगी में पकड़ी गांव स्थित मां भवानी मंदिर में दोनों की शादी सम्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed