फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lord Birsa Munda was a social reformer along with a brave warrior: Anil Rajbhar

वीर योद्धा के साथ समाज-सुधारक थे भगवान बिरसा मुंडा : अनिल राजभर

Fri, 14 Nov 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Lord Birsa Munda was a social reformer along with a brave warrior: Anil Rajbhar
नगर के टाउन हाल बापू भवन में आयोजित कार्यक्रम का संबो​धित करते प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभ
बलिया। भारत के समृद्ध इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक ऐसे वीर योद्धा और समाज-सुधारक के रूप में अंकित है, जिन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन

उनकी जयंती पर भारत में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन न केवल उनकी शहादत और योगदान को याद करने का है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, अनवरत संघर्ष और स्वाभिमान का उत्सव भी है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने विरसा मुंडा की जयंती पर टाउन हॉल में शुक्रवार को गोष्ठी में कहीं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड में हुआ था। सामाजिक असमानता, अत्याचार और विदेशी शासकों द्वारा जनजातियों पर निरंतर हो रहे शोषण ने बिरसा मुंडा के अंतर्मन को विद्रोह की भावना से भर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा ने उलगुलान नामक जनजातीय विद्रोह का नेतृत्व किया, जो अंग्रेजी शासन व अत्याचार के खिलाफ था। इस मौके पर संयोजक सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र गोंड, मुन्ना खरवार, मुनजी, संजय खरवार, प्रमोद खरवार, मुन्ना गोंड़, दीपक खरवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed