फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lok Sabha Election Rajnath Singh said in ballia Samajwadi party Congress is End

Lok Sabha Election: राजनाथ सिंह ने सपा-कांग्रेस पर किया करारा तंच, बोले एक समाप्त तो दूसरी विलुप्त पार्टी

Fri, 17 May 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 17 May 2024 04:21 PM IST
सार

Lok Sabha Election: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर से ही लोगों में विश्वास का संकट पैदा हो गया था, लेकिन भाजपा ने उसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। जो भी वादे घोषणा पत्र में 10 वर्षों में किए उनको पूरा करने का काम किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Rajnath Singh said in ballia Samajwadi party Congress is End
मंच पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा को लोग समाप्तवादी पार्टी कह रहे हैं। 2014 में ही साइकिल की चेन उतर गई थी, जो 2017 और 2022 में भी नहीं चढ़ सकी। 2024 में भी नहीं चढ़ेगी। कांग्रेस को लोगों ने अब लुप्त पार्टी मान लिया है। जिस तरह से विश्व में डायनासोर समाप्त हो गए, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी अब समाप्त हो रही है। उक्त बातें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को गांधी इंटर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए काम नहीं करते, हम देश बनाने के लिए काम करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या नरेंद्र मोदी की, सरकार ने देश के लिए बहुत कुछ किया। भारत के प्रति दुनिया में 2014 के पहले कंगाल भारत, गरीब भारत, कमजोर भारत के रूप में पहचान थी। कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। 
विज्ञापन


कहा कि 2004 से पहले वाजपेयी की सरकार थी तो भारत की अर्थव्यवस्था देश में 11वें पायदान पर थी। 2004 से 2014 तक कांग्रेस की यूपीए सरकार रही। इन 10 वर्षों में भी भारत की अर्थव्यवस्था परिवर्तित नहीं हुई। 2014 से 2024 तक की 10 वर्षों की मोदी सरकार ने 56 इंच का सीना चौड़ा कर भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें पायदान पर लाने में सफलता अर्जित की। 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लंबे समय से मतदान करके आम नागरिक जागरूक हो चुका है। चार चरणों का चुनाव समाप्त होने के बाद भारत ही नहीं दुनिया के लोग मानने लगे हैं कि मोदी सरकार 400 पार करने जा रही है। राजनीति में मैंने कभी भी आंखों में धूल झोंकने का काम नहीं किया है।

बलिया में गरमाई राजनीति
केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 खत्म करने का वादा किया था, पूर्ण किया। हम राम मंदिर बनाने की बात करते थे तो सपा और कांग्रेस कहती थी यह लोग सिर्फ राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, लेकिन तारीख नहीं बताते हैं। हमने तारीख भी बताई और आज भव्य भगवान राम का मंदिर का निर्माण भी हो चुका है। 


कहा कि अब राम राज्य भी आएगा। जिस दिन लोगों में दायित्व बोध, कर्तव्य बोध आएगा उसी दिन राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। हमने कहा था कि तीन तलाक खत्म करेंगे। हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं। अगर किसी धर्म की महिलाओं पर अत्याचार होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed