{"_id":"597b70304f1c1ba1438b4597","slug":"locked-in-the-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए दफ्तर पर लगा रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए दफ्तर पर लगा रहा ताला
ballia
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के समायोजन रद्द करने क आदेश के बाद सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय का ताला नहीं खुलने दिया। हजारों की संख्या में जुटे शिक्षामित्रों ने अपने हक की आवाज बुलंद रखी। कहा सरकार के सकारात्मक रुख होने तक वह अपनी आवाज बुलंद रखेंगे। वहीं, विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित तमाम कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दे रखा है।
शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सरकार शिक्षामित्रों की मांगे मान नहीं लेती तब तक इस जनपद के विद्यालयों के ताले नहीं खुलेंगे। कहा कि 29 को सिकंदरपुर और बासडीह के सारे विद्यालय बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिला महामंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षामित्रों की लड़ाई जायज है। उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था के लिए सरकार को गंभीर होना चाहिए।
विज्ञापन
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के सुशील कुमार पांडेय और विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने कहा कि जब तक शिक्षामित्रों का सम्मान बहाल नहीं होता है सरकार के खिलाफ जन आंदोलन जारी रखा जाएगा। जिला सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर शिक्षामित्रों की मांगे नहीं मानी गईं तो जिले में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। होमगार्ड संघ के जिला उपाध्यक्ष टुनटुन सिंह ने शिक्षामित्रों के समर्थन में होमगार्ड संघ के समर्थन की घोषणा की। शिक्षक नेता डॉक्टर राजेश पांडे ने शिक्षामित्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई। कहा कि सरकार को अपने वादे से नहीं मुकरना चाहिए।
इस मौके पर धीरज राय, सुरेंद्र नाथ सिंह, अजय चौब,े अजीत पांडेय, गणेश सिंह, सरल यादव, जितेंद्र राय, सुशील चौबे, विद्यासागर दुबे, अजय किशोर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवक्ता अजय पान्डेय सहित सैकड़ो शिक्षामित्रों की मौजूदगी रही। सभ्ाा की अध्यक्षता काशी नाथ यादव एवं संचालन संगम माली ने किया।