फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lockdown gave life to the environment

वेबिनार में वैज्ञानकि बोले- लॉकडाउन ने दी पर्यावरण को संजीवनी

Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown gave life to the environment
श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग में बुधवार को कोविड-19 का पर्यावरण पर प्रभाव सत्य या मिथ्या विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के नामी वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखें। प्रोफेसर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि कोविड-19 का वातावरण पर ना सिर्फ अनुकूल बल्कि प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ा है, क्योंकि इस दौरान पीपीई किट, मास्क और मेडिकल वेस्ट आदि का बहुतायत प्रयोग हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि अनुकूल प्रभाव में कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी हुई है। डॉ. हेमंत कुमार गौतम ने बहुत सारे प्रमाणों के साथ इस बात का दावा किया कि कोविड-19 वायरस चीन के वुहान शहर में मनुष्य द्वारा निर्मित किया गया है। क्योंकि इसमें एचआईवी वायरस, बैट कोरोना वायरस तथा न्यू वुहान वायरस के जीन के अंश पाए गए हैं। डॉक्टर कृपा राम ने कहा कि यह वायरस हवा में फैलने में सक्षम है। डॉक्टर आलोक सागर गौतम ने लॉकडाउन के दौरान विभिन्न शहरों में वायु प्रदूषण में हुई कमी पर चर्चा की। डॉ. गणेश पाठक बताया कि लॉकडाउन ने पर्यावरण को संजीवनी दी है।
विज्ञापन

इसके पूर्व वेबिनार का उद्घाटन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडे ने किया। इस अवसर पर मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार के अलावा डॉ दयानंद राय, डा.हृदयानंद, डॉक्टर सुचेता प्रकाश, डॉ सुधा राणा, डॉक्टर मनोहर, डा. आरपी राघव आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed