{"_id":"5eb0425b8ebc3e90571a3486","slug":"lockdown-3-starts-people-move-out-of-homes-in-hopes-of-opening-stores-ballia-news-vns5233210150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव- लॉकडाउन-3 शुरु, दुकानों के खुलने की उम्मीद में घरों से निकल पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव- लॉकडाउन-3 शुरु, दुकानों के खुलने की उम्मीद में घरों से निकल पड़े लोग
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन-3 की शुरुआत सोमवार से हो गई। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से कुछ राहत दी गई है और खासकर किराना व फल के चिह्नित दुकानों की समयावधि बढ़ाई गई है। लेकिन आमलोग अन्य दुकानों के भी खुलने की उम्मीद में सड़क पर निकल गए। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से किसी विशेष राहत का ऐलान नहीं यिा गया लिहाजा बाद में लोग घरों को लौट गए। उधर, शराब की दुकानों को भी खोलने के निर्देश दिए हैं हालां िक प्रांतीय सीमावर्त इलाकों की दुकानें नहीं खुलेंगी। इस ऊहापोह के चलते शहर के अधिकांश मार्ग पर लोगों की भीड़ रही।
लॉकडाउन के लागू होने के बाद से ही जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर व ग्रामीण इलाकों में खासकर किराना, फल, दूध आदि आवश्यक सेवाओं की दुकानें सुबह सात से 10 बजे तक खुलतप्रहीं। लॉकडाउन-2 जब लागू हुआ तो लोगों को कुछ उम्मीद जगी कि सभी दुकानें खुलेंगी लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों रही। सोमवार को लॉकडाउन-3 की शुरुआत हुई तो लोगों को एक बार फिर उम्मीद जगी कि जनपद ग्रीन जोन में है लिहाजा दुकानें खुलेंगी लेकिन जिला प्रशासन की ओर से केवल पूर्व से खुल रही दुकानों की समय सीमा बढ़ाई। इसके अलावा शराब की दुकानों को खोलने का फरमान जारी किया। इस ऊहापोह के कारण सुबह ही नगर के कई मार्गों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
----
सुबह 8 बजे: विजय सिनेमा रोड
लॉकडाउन-3 में ग्रीन जोन वाले जिलों में दुकानों के खुलने की उम्मीद में लोग घरों से निकल पड़े जिसके चलते काफी भीड़ हो गई। यहां तक सोशल डिस्टेंस का मानक भी ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सुबह 8.30 बजे: चित्तू पांडेय चौराहा-स्टेशन रोड
इस मार्ग पर दवा के अलावा अन्य तरह की भी दुकानें हैं। लॉकडाउन-3 में कोई विशेष छूट नहीं देने के कारण पूर्व से खुलने वाली दुकानें ही खुलीं। हालांकि किराना, फल आदि की दुकानों को खोलने में समयावधि बढ़ाई गई है। लेकिन अन्य दुकानों के खुलने की उम्मीद में लोग बाजार में पहुंच गए जिससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गया।
सुबह 9.10 बजे: लोहापट्टी-चौक बाजार
इस बाजार में कई तरह की दुकानें हैं लेकिन सब्जी, फल आदि के अलावा अन्य दुकानें बंद रहीं। हालांकि अन्य दुकानों के भी खुलने की उम्मीद में लोग बाजार में पहुंच गए और सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल नहीं रखा।
सुबह 10 बजे: आर्यसमाज रोड
लॉकडाउन-3 में छूट को लेकर तरह-तरह की अटकलों के साथ लोग बाजार में पहुंच गए। हालांकि प्रशासन की ओर से राहत नहीं मिलने के कारण अधिकांश दुकानें बंद रहीं। लेकिन इसके इस ऊहापोह को लेकर बाजार में काफी भीड़ रही।
लालगंज। बाजार के दुकानदार सोमवार को दुकान खोलने व दुकान बन्द रखने को लेकर ऊहापोह में रहे। कोई बताने को तैयार नहीं कि दुकान खोला जाए या नहीं। पुलिस भी असमंजस की स्थिति में रही। चौकी प्रभारी लालगंज सुनील सिंह बताया कि उनके पास किसी तरह का कोई आदेश नहीं आया है। बाजार में किराना फल दवा व आवश्यक चीजों की दुकानों के अलावा कोई अन्य दुकानें नहीं खोली गई।
प्रतिबंधित दुकानों के अलावा अन्य दुकानें खुलीं
फेफना। लॉकडाउन-3 के पहले दिन सोमवार को ग्रीन जोन में शामिल इस क्षेत्र में स्थित फेफना बाजार की चाय, नास्ता, मिठाई, होटलों एवं पान तम्बाकू की दुकानों को छोडकर बाकी सभी दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए खोल दी गई। फेफना थाना के एसएचओ शशिमौलि पाण्डेय ने बताया कि लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करने और सभी के लिए मॉस्क या गमछे से मुंह और नाक ढंक कर ही बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है। व्यापार मंडल फेफना के संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता ने दुकानदारों और बाजार में आने वाले ग्राहकों से अपील किया कि लोग लॉकडाउन के दौरान मिलने वाली व्यापारिक गतिविधियों के लिए पुलिस और सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश का पालन करते हुए कार्य करें।