फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   LJP founder Ram Vilas remembered on his birth anniversary

Ballia News: जयंती पर याद किए लोजपा के संस्थापक रामविलास

Sat, 06 Jul 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
LJP founder Ram Vilas remembered on his birth anniversary
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। उपस्थित लोगों ने स्व. पासवान के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रीतम पासवान ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के निर्देश पर पूर्वांचल के सभी जनपदों में कमेटी, कार्यकारिणी तैयार कर प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा जाना है। इस मौके पर अरविंद कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, प्रेमनाथ तिवारी, गोरखनाथ तिवारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती नगर के बिचला घाट पुलिस चौकी के समीप स्थित कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष सुनील पासवान की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जगरनाथ तिवारी, रमेश पांडेय, जयराम ठाकुर, झूलन अंसारी, रानी तिवारी, लखन रावत, मुन्ना प्रसाद शाह, जितेंद्र पासवान, बबलू पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed