{"_id":"f55558699fee5330a6ef89c107d9dc5f","slug":"living-style-effeceted-due-to-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से जनजीवन बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे आम जनजीवन बेहाल हो गया है। शनिवार की सुबह देर तक लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे।
सड़कों पर वाहन कोहरे के कारण रेंगते नजर आए। पशु-पक्षी भी ठंड के कारण बेहाल दिख रहे हैं। बावजूद जिला प्रशासन गिने चुने जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर कोरम पूरा कर रहा है।
कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों से जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। लोग बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कमरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। कड़के की ठंड के बावजूद जिला प्रशासन ने अलाव की माकूल व्यवस्था न तो शहरी क्षेत्रों में और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में किया है।
इससे गांव तथा शहर के गरीब लोग, राहगीर ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं। जयप्रकाशनगर संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के गांवों में जिला प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
इससे गरीब तबके के लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला और तहसील प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अलाव के साथ ही गरीब तबके के लोगों में कंबल की व्यवस्था करने की मांग की है।
ताकि कड़ाके की ठंड से गरीब तबके के लोगों का बचाव हो सके। नगर में नगरपालिका ने अलाव जरूर जलवाया है, लेकिन उसके द्वारा जलवाया गया अलाव नाकाफी साबित हो रहा है।