फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Liquor furnaces were broken after the murder incident

Ballia News: हत्या की वारदात के बाद तोड़ी गईं शराब की भट्ठियां

Tue, 03 Mar 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Liquor furnaces were broken after the murder incident
बेरुआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर में शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीट कर हत्या से नाराज ग्राम पंचायत की सैकड़ों महिलाओं ने गांव के बाहर चल रहीं कच्ची शराब के अड्डों पर धावा बोला।
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों को तोड़ दिया। प्लास्टिक के ड्रम, चूल्हे सुरहा ताल के किनारे स्थित कोयला वीर बाबा के स्थान पर रख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार धडल्ले से चलता है। शराब बेचने वाले निडर तरीके से खुलेआम शराब बेचते हैं लोगों के मना करने पर कहते हैं कि पुलिस प्रशासन को 15 हजार रुपए माह देते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगड़ेगा। महिलाओं ने बताया कि इस अवैध शराब की वजह से अब तक गांव में सात आठ लोगों की असमय मौत हो चुकी है कई घरों के चिराग बुझ गए हैं और महिलाएं विधवा को गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाओं ने बसंतपुर गांव के प्रधान विजय प्रताप सिंह के घर पहुंच कर उनसे अवैध शराब के कारोबार को बंद करने की गुहार लगाई। प्रधान ने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ थाना प्रभारी को अवैध शराब बंद करवाने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार गांव के लिए अभिशाप बना हुआ है, गांव के अंदर बाजार में भी कुछ लोग अवैध शराब बेचते हैं जिसकी सूचना इन महिलाओं के द्वारा सूचना मिल रही है कि अवैध शराब की बिक्री की वजह से बाजार में सम्भ्रांत लोगों का आना-जाना बंद हो गया है।

महिलाओं ने बताया कि सुरहा ताल के बीचो-बीच एक व्यक्ति की ओर से अवैध कच्ची शराब निर्माण का कार्य किया जाता है।
वहां से शराब पीने के बाद नशे में धुत लोग नाव से घर आने के दौरान कई बार पानी में गिर जाते हैं। पांच वर्षो में छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के बाद हर बार पुलिस सिर्फ दिखावे के लिए जाकर तोड़फोड़ का नाटक करके चली जाती है और फिर से वही काम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed