फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   License of liquor shop suspended

Ballia News: चरित्र प्रमाण फर्जी मिलने पर शराब की दुकान का लाइसेंस निलंबित

Sun, 22 Sep 2024 05:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
License of liquor shop suspended
बलिया। नरहीं कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान को आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। आरोप है कि अनुज्ञापी गाजीपुर के मोहम्मदाबाद निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र के आधार पर लाइसेंस लिया है। अनुज्ञापी से स्पष्टीकरण देने के लिए सात दिन का मौका दिया गया है। आबकारी विभाग के सदर व रसड़ा सर्किल के निरीक्षक दिनेश कुमार पासवान ने बताया कि नरही कारों मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी का चरित्र प्रमाण पत्र गलत हाेने और गाजीपुर जिले में उसपर मुकदमा होने की शिकायत आबकारी अधिकारी वीपी दूबे से की गई थी। जांच कराने पर शिकायत सही मिली। बताया कि सात दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर उक्त दुकान को निरस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed