फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lending letter in 1200 farmers

1200 किसानों में बांटे ऋणमाफी पत्र

Wed, 25 Oct 2017 12:42 AM IST
ballia
ballia Updated Wed, 25 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lending letter in 1200 farmers
प्रमाण पत्र देते नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल।
जनपद के सभी तहसीलों के सभागार में मंगलवार को कैंप लगाकर किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। तीसरे चक्र में सभी तहसीलों में दो-दो सौ यानी कुल 1200 किसानों को नौ करोड़ 42 लाख 70 हजार 771 रुपये के ऋण मोचन का प्रमाण पत्र बांटे गए। सदर तहसील सभागार में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण किया।  
विज्ञापन

शुक्ल ने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लघु एवं सीमांत किसानों का ऋण माफ किया है। प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई है। इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना बेहद महत्वपूर्ण है। भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने कृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ऋण मोचन योजना के बारे में बताया। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने किसानों को तहसील में मिलने वाली सुविधाओं व निर्धारित शुल्क आदि के बारे में बताया। ऋण मोचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले किसान रविन्द्र नाथ पांडेय, संजीव कुमार सिंह, दिलीप सिंह काफी खुुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed