फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   latter

एसएसओ को हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Sep 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
latter
बैरिया। सुदिष्ट बाबा स्नाकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी रानीगंज के छात्रनेताओं ने सोमवार को उपजिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन देकर एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी को हटाने की मांग की। चेताया कि ऐसा नहीं होने पर वह 20 सितंबर से शहीद स्मारक पर अनशन करेंगे। छात्र नेताओं के आठ सूत्री ज्ञापन में थानाध्यक्ष पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने, फर्जी मुकदमा दर्ज करने, अपराधियों से मिलीभगत, कुछ लोगों से दलाली कराने, दारू, लाल बालू और गौ तस्करी करने वालों को खुली छूट देने, विधायक के दबाव में फर्जी मुकदमे दर्ज करने, वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न करने आदि आरोप लगाए। ज्ञापन देने वालों में रवि मौर्य, अमित कुमार शर्मा, प्रदीप गुप्त, राजकुमार यादव, जितेंद्र मौर्य, संत कुमार मौर्य, मंटू कुमार मौर्य, विशाल सिंह, नितेश सिंह, छोटू सिंह, कृष्णा साह, सोनू साह, राकेश कुमार मौर्य, अंकित कुमार, नितेश कुमार, समी पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed