फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Misbehavior towards Mandi staff who arrived to remove encroachments

Ballia News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे मंडी कर्मचारियों से अभद्रता

Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Misbehavior towards Mandi staff who arrived to remove encroachments
नगर से सटे तिखमपुर ​स्थित सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। वीडियो ग्रैब
बलिया। नवीन कृषि उत्पादन मंडी परिखरा में हुए अतिक्रमण हटाने के दौरान मंडी कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पांच नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथकिमी दर्ज किया है। पुलिस ने मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की है। वहीं, अब प्रशासन मंडी समिति के अंदर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया हे कि 25 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे नवीन मंडी स्थल, परिखरा में अतिक्रमण हटाने का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान अंजनी सिंह निवासी तिखमपुर, सुशील वर्मा, शुभम वर्मा और सूरज वर्मा निवासी तिखमपुर तथा सत्यम निवासी माधोपुर केशरवानी टोला समेत करीब 10 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान इन लोगों ने मंडी कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। तहरीर के मुताबिक, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंडी समिति के प्रभारी सचिव आशुतोष कुमार सिंह, मंडी निरीक्षक दिलीप मोहन वर्मा, मंडी सहायक कमलेश रावत, ओम प्रकाश, मंडी अभिरक्षक बृजेश उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर विन पटेल और पीयूष कुमार सिंह सहित सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मंडी अतिक्रमण हटाने के दौरान अभद्रता करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा ने बताया कि मंडी समिति परिखरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के अभद्रता पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। एक-दो दिनों के अंदर अतिक्रमण के खिलाफ मंडी में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed