फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Last year's question paper given in LLB exam, ruckus

Ballia News: एलएलबी की परीक्षा में दे दिया पिछले साल का प्रश्नपत्र, हंगामा

Thu, 16 May 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Last year's question paper given in LLB exam, ruckus
मथुरा महाविद्यालय में एलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों को सत्र 2022-2023 का प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। पेपर और काॅपी लेकर परीक्षा कक्ष से निकल कर कैंपस में आ गए।
विज्ञापन

पुराना पेपर देख विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप पर सत्र 2024 का पेपर मंगाकर किसी तरह परीक्षा कराई। परीक्षार्थी देवानंद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष का पेपर दे दिया गया है ये अस्सी के जगह सौ नंबर का है। सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जानबूझ कर इस तरह का काम किया गया है। परीक्षार्थी आरबीए प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौ मई को परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के ड्राइवर द्वारा गेट पर की जा रही तलाशी की जांच चल रही है कि ऊपर से एक और मामला आ गया। ये भी संयोग की बात है कि महाविद्यालय के प्रशासक क्षेत्रीय उप शिक्षा अधिकारी वाराणसी हैं। इस बाबत प्रभारी केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर बबन राम ने बताया कि विश्वविद्यालय की गलती से 2023-24 की जगह 22-23 का पेपर आ गया है। लिफाफे पर सत्र 23-24 लिखा हुआ था और अंदर 22-23 का पेपर था। विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप पर पेपर मंगाकर परीक्षा ली और परीक्षार्थियों को 45 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed