{"_id":"6644b67f0edcd588cc06a1f2","slug":"last-year-paper-given-in-llb-exam-ruckus-in-mathura-mahavidyalaya-ballia-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: LLB की परीक्षा में दे दिया पिछले साल का पेपर, हंगामा; विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: LLB की परीक्षा में दे दिया पिछले साल का पेपर, हंगामा; विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूले
Wed, 15 May 2024 06:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 06:50 PM IST
सार
Ballia News: लिफाफे पर सत्र 23/24 लिखा हुआ था और अंदर 22/23 का पेपर था। विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप पर पेपर मंगा कर परीक्षा ली जा रही है और परीक्षार्थियों को 45 मिनट का अतिरिक्त सयम भी दिया गया है।
विज्ञापन
मथुरा महाविद्यालय में हंगामे के दौरान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के मथुरा महाविद्यालय में एलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों को सत्र 2022-2023 का पेपर मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया और पेपर एवं कॉपी लेकर परीक्षा कक्ष से निकल कर कैंपस में आ गए। पुराना पेपर देख विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आननफानन विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप के द्वारा सत्र 2024 का पेपर मंगा कर किसी तरह परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
परीक्षाथी देवानंद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष का पेपर दे दिया गया है ये अस्सी के जगह सौ नंबर का है। सुनील कुमार प्रजापति ने भी महाविद्यालय प्रशासन एवं केंद्र व्यवस्थापक पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जानबूझ कर इस तरह का कृत्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थी आरबीए प्रताप सिंह ने कुलपति के साथ केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टाप को दोषी ठहराया। कहा कि अब तक जिम्मेदार व्यक्ति सामने नहीं आया है। आरोप लगाया कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने बिना चेक किए ही पेपर बांट दिया। पेपर पुराना था तो कॉलेज प्रशासन द्वारा वितरण नहीं करना चाहिए।
बता दें कि बीते नौ मई को परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के ड्राइवर द्वारा गेट पर की जा रही तलाशी की जांच चल रही है कि ऊपर से एक और मामला आ गया। ये भी संयोग की बात है कि महाविद्यालय के प्रशासक क्षेत्रीय उप शिक्षा अधिकारी वाराणसी है। इस बाबत प्रभारी केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर बबन राम ने बताया कि विश्वविद्यालय की गलती से 2023/24 की जगह 22/ 23 का पेपर आ गया है।