{"_id":"62473f0cec87110902565839","slug":"last-month-s-food-grains-will-be-distributed-this-month-relief-to-more-than-five-lakh-cardholders-ballia-news-vns646118692","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते माह का खाद्यान्न इस माह बंटेगा, पांच लाख से अधिक कार्डधारकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते माह का खाद्यान्न इस माह बंटेगा, पांच लाख से अधिक कार्डधारकों को मिली राहत
विज्ञापन
बलिया। शासन की ओर से जिले के पांच लाख से अधिक कार्डधारकों को राहत दी गई है। मार्च में अनाज से वंचित कार्डधारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज वितरण अप्रैल में कराने की व्यवस्था दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिया है। यह अनाज दो से 10 अप्रैल के बीच वितरित किया जाएगा। सरकार की ओर से गरीबों को हर महीने में दो बार अनाज देने की व्यवस्था की गई है। इसमें मुख्यमंत्री की ओर से एनएफएसए के तहत वितरण होने वाले खाद्यान्न के साथ ही खाद्य तेल, चना व नमक निशुल्क किया गया है। इसके बाद महीने में दूसरी बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क अनाज का वितरण किया जाता है। लेकिन जिले में यह व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीते मार्च माह में कई इलाकों के कोटेदारों तक अनाज के बांटी जाने वाली अन्य सामग्रियां नहीं पहुंच सकी और हजारों कार्डधारक नमक, तेल, चना आदि से वंचित रह गए। इसी तरह बीते मार्च माह में ही दूसरी बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण को खाद्यान्न किसी भी कोटेदार के यहां नहीं पहुंच सका। इसके चलते कार्डधारक अनाज से वंचित हो गए। अधिकारियों की ओर से इस मामले से शासन को अवगत कराया गया था। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि बीते मार्च माह के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का अनाज दो से 10 अप्रैल तक कार्डधारकों को वितरित किया जाएगा। कार्डधारक अपना अनाज संबंधित कोटेदार से प्राप्त कर सकेंगे।
जिले में कुल कार्डधारक - 585170
अंत्योदय कार्डधारक - 101687
पात्र गृहस्थी कार्डधारक - 483483
बीते मार्च में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अनाज का वितरण नहीं हो सका था। यह अनाज दो से 10 अप्रैल के बीच वितरित किया जाएगा। इस बाबत निर्देश जारी कर दिया गया है। - कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी, बलिया