फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Last farewell to CRPF jawan with respect

सीआरपीएफ जवान को सम्मान से दी अंतिम विदाई

Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Last farewell to CRPF jawan with respect
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव निवासी सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह (40) पुत्र हरिद्वार सिंह की इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। उनके शव को लेकर पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार शाम गंगा के पचरुखिया घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान गंगा घाट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

संजीत कुमार सिंह दिल्ली के 122वीं बटालियन सीआरपीएफ में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान इनकी तबीयत खराब हो गई। साथियों ने फरीदाबाद अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर निधन हो गया। परिजन भी दिल्ली पहुंच गए। सीआरपीएफ के जवान अपने वाहन से शव लेकर बृहस्पतिवार को रेवती थाना क्षेत्र के नवकागांव पहुंचे।
विज्ञापन

संजीत कुमार सिंह वर्ष 2002 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्ष 2003 में संजीत की शादी जयप्रकाश नगर निवासी रास बिहारी सिंह की पुत्री माला सिंह से हुई थी। संजीत कुमार के दो पुत्र किशनकांत सिंह और सूर्यकांत सिंह हैं। बड़े पुत्र कृष्णकांत सिंह ने पचरुखिया घाट पर मुखाग्नि दी। रवि सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, अनिल सिंह, बंटी सिंह, सूरज कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed