{"_id":"6aef5ddb5f39254c3409ded8","slug":"land-for-stalls-at-the-dadri-mela-will-be-allotted-from-november-12-to-14-ballia-news-c-190-1-svns1008-176764-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले में 12 से 14 नवंबर तक होगा दुकानों के लिए भूमि आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले में 12 से 14 नवंबर तक होगा दुकानों के लिए भूमि आवंटन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकानदारों को भूमि का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 12, 13 और 14 नवंबर को नंदीग्राम पशु मेला परिसर में चार अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद भूमि का आवंटन नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकानदारों को निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही भूमि आवंटित की जाएगी। बिना पंजीकरण और शुल्क जमा करने की रसीद के किसी भी दुकानदार को जगह नहीं मिलेगी। साथ ही आवंटित भूमि किसी दूसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि चार श्रेणियों में भूमि आवंटन की दरें निर्धारित की गई हैं। दक्षिण से उत्तरमुखी पंक्ति में प्रति लट्ठा 14 हजार रुपये, मध्य पंक्ति उत्तरमुखी में 11 हजार रुपये, मध्य पंक्ति दक्षिणमुखी में 12 हजार रुपये तथा उत्तर से दक्षिणमुखी पंक्ति में 14 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण से उत्तरमुखी पंक्ति के लिए अभिनव कुमार और शनि कुमार, मध्य पंक्ति उत्तरमुखी के लिए अभिषेक भगत और रितेश भारती, मध्य पंक्ति दक्षिणमुखी के लिए अजय और भावन तथा उत्तर से दक्षिणमुखी पंक्ति के लिए अरुण पांडेय और गंगेश्वर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सभी काउंटरों की व्यवस्थाओं के लिए कर अधीक्षक सैयद अख्तर मेंहदी आबदी, राजस्व निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह, अमरजीत तिवारी, धीरेन्द्र कुमार सरोज, प्रमोद कुमार सिंह और श्याम जी को जिम्मेदारी दी गई है। संवाद