फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lamps decorated wharf, eyes settled divine views

दीपों से सजे घाट, आंखों में बसे दिव्य नजारे

Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 07 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lamps decorated wharf, eyes settled divine views
रामलीला मैदान स्थित छठ घाट पर सूर्य की उपासना करती व्रती महिलाएं।
 जिले के विभिन्न विकास खंडों के गंगा, तमसा, टोस आदि नदी घाट, पर धूमधाम  से डाला छठ संपन्न हो गया। भरौली संवाददाता के मुताबिक कोटवा  नारायनपुर के कोटवा स्थित गंगा घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी  रही। इसके अलावा उजियार, भरौली, सोहांव सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में छठ संपन्न हुआ।
विज्ञापन



फेफना संवाददाता के  मुताबिक फेफना, रामपुर चिट, तीखा, सिंहपुर एकौनी, थम्हनपुरा, गंगहरा आदि  गांवों में धूमधाम से डाला छठ मनाया गया। चिलकहर संवाददाता के मुताबिक: कु  रेजी, बलेसरा, असनवार, पंडितपुरवा, सोनपुरवा, इंद्रपुर, सवन, परसिया सहित  अन्य घाटों पर व्रती  महिलाएं गाजेबाजे के साथ घाट तक पहुंचीं। सिकंदरपुर संवाददाता के मुताबिक चर्तुभुज नाथ मंदिर, किला का  पोखरा, मिल्की मोहल्ला, बड्ढा, सिसोटार, जमुई, लिलकर, कठौड़ा, नवानगर,  नवरतनपुर, माल्दह सहित अन्य घाटों पर छठ धूमधाम से मना। नगरा  संवाददाता के अनुसार  ताड़ीबाड़ा गांव, नगरा, अब्दुलपुर मदारी, अब्बासपुर, कसौंडर, रूपवार, नरही, डिहवा, सलेमपुर आदि गांवों की हजारों  व्रती महिलाओं ने सूर्योपासना की।
विज्ञापन

चितबड़ागांव संवाददाता के मुताबिक  कस्बा के बरईया पोखरा, रामसरोवर घाट, जालिम घाट पर हुजूम उमड़ा। बेल्थरारोड संबाददाता के मुताबिक कस्बा के  बिचला पोखरा, नवकापुरा, बिठुआ, सिसैंड, मालीपुर, सहित विभिन्न घाटों पर  लोगों ने सूर्योपासना का व्रत रखा। इसके अलावा सरयू के घाटों  पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। गड़वार संवाददाता के संवाददाता के  मुताबिक जिगनी खास, मनियर, त्रिकालपुर, खड़िचा, सरया, हरिपुर में छठ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं बैरिया संवाददाता  के मुताबिकबैरिया, कोटवा,  दुर्जनपुर, रानीगंज, हेमंतपुर, गंगापुर, सुरेमनपुर, रामबालक बाबा आश्रम,  करमानपुर, तालिबपुर, जमालपुर में श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ रही। हल्दी  संवाददाता के मुताबिक रेपुरा, चैनछपरा, नेमछपरा, हल्दी, बादिलपुर,  सोनवानी, पिंडारी, नीरूपुर, बिगही सहित अन्य गांवों में छठ का पर्व धूमधाम  से मनाया गया। रसड़ा में डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती श्रीनाथ  बाबा सरोवर पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed