फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs stolen in two villages in one day

एक दिन में दो गांवों में लाखों की चोरी

Thu, 25 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in two villages in one day
गड़वार। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में दो घरों से बुधवार रात में चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दो गांवों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में डर व्याप्त है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। जल्द खुलासे का दावा किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना क्षेत्र के नारायनपाली गांव निवासी त्रिपुरारी दुबे के मकान की है। बुधवार की रात त्रिपुरारी और उनके परिजन खाना खाकर सोने चले गए। मध्यरात्रि में त्रिपुरारी ने बाहर जाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला को नहीं खुला चोरों ने बाहर से कुंडी लगा दी थी। किसी तरह से दरवाजा खोला गया। दो बंद कमरे का ताला टूटा हुआ था। दोनों कमरे में जाकर देखा तो आलमारी से गहने नहीं हैं। तीन बक्सा और एक अटैची खेत में छोड़कर चोर फरार हो गए थे। त्रिपुरारी ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक खोजबीन की। दूसरी चोरी की घटना परसिया खुर्द गांव में हुई है। यहां चोर मंजीत यादव के मकान में सेंधमारी कर बर्तन और दो हजार नगदी उठा ले गए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना मिली है। जल्द पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed