फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs stolen from retired CRPF jawan's house

सेवानिवृत सीआरपीएफ जवान के घर नगदी समेत लाखों की चोरी

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from retired CRPF jawan's house
नगरा। थाना क्षेत्र के पुरैनी (ताड़ीबड़ा गांव) में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के जवान के घर की खिड़की का ग्रिल तोड़कर नगदी समेत तीन लाख रुपये से गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शुक्रवार को चोरों के विरुद्घ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव निवासी मनोज सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त होकर गांव पर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात मनोज सिंह का परिवार भोजन करने के बाद सो गया। मनोज सिंह का घर गांव से बाहर है। जहां एकांत का लाभ उठाकर चोर रात में किसी वक्त मकान की दो खिड़कियाें की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखी आलमारी तथा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 30 हजार नगदी, सोने की छ: अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, कान की बाली तथा झुमका लेकर चले गए। जिन कमरों का सामान चोर ले गए उन कमरों में ताला दोनों दरवाजों पर लगा था। जिससे किसी को पता तक नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह घर वालों की नींद खुली और कमरों का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि सामान कमरे बिखरा पड़ा है तथा आलमारी और बक्से टूटे पड़े है। चोरी की जानकारी होते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबिन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed