फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Laid the foundation stone for the construction of an interlocking road.

Ballia News: इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास किया

Tue, 23 Jun 2026 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Laid the foundation stone for the construction of an interlocking road.
नगरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करती नगर पंचायत चेयरमैन इं
नगरा। नगर अध्यक्ष इंदु ने मंगलवार को वार्ड नंबर 5 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। यह सड़क जोगीवीर बाबा स्थान से सड़क मार्ग तक बनेगी। शिलान्यास कार्यक्रम विधिवत पूजा पाठ के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष ने अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि नगर की प्रत्येक गलियों को पक्के सड़क और नाली से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि नगर में कार्य तेजी से चल रहे हैं। नगर पंचायत के लोगों के लिए अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम हो रहा है। ये प्रयास जल्द ही धरातल पर दिखेंगे। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, इंजीनियर सुशील राव, विवेक कुमार, सभासद राजेश कुमार पाण्डेय और लल्लन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed