फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Laborer riding a bicycle died after being hit by a bike

Ballia News: बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत

Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding a bicycle died after being hit by a bike
गड़वार। थाना क्षेत्र के झंगही(शाहपुर) निवासी एक अधेड़ की निबही-खरहाटार नहर मार्ग पर रविवार की देर शाम बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के झंगही (शाहपुर) निवासी राजेन्द्र गोंड (60) मनरेगा में मजदूरी का काम करते थे। रविवार की देर शाम बड़सरी बाजार से साइकिल से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गांव के नहर मार्ग पर झंगही पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। साइकिल सहित नहर में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर ले गए। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र गोंड अपने परिवार के कमाऊ सदस्य थे। पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। तीन पुत्रियां रिम्पी, संगीता एवं वंदना के अलावा एक पुत्र प्रिंस है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed