फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kotedar not share food

कोटेदार नहीं बांटेंगे अनाज

Sun, 27 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 27 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Kotedar not share food
गेहूं
 तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी देवेश कुमार गुप्त को पत्रक देकर पूर्तिनिरीक्षक के स्थानांतरण की मांग की। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि दूकानदार मनमानी रोकने पर उनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रक में तत्काल पूर्ति निरीक्षक का स्थानांतरण नहीं होने पर 29 मार्च को 11 से तहसील  प्रांगण में बेमियादी अनशन की चेतावनी दी गई है।

कोटेदारों का आरोप है कि उनसे खाद्यान्न उठान के समय प्रति कुंतल 50 रुपए की वसूली की जाती है। हर माह 23 से 31 तारीख तक खाद्यान्न का उठान किया जाता है लेकिन इस बार किसी ने अनाज नहीं उठाया है। पूर्ति निरीक्षक के नहीं हटने पर 29 मार्च  से आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें  जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह, महामंत्री  उदयभान पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


पत्रक देने वालों में शिवनाथ सिंह, दुर्गेश तिवारी, उमेश यादव,  रामदेव, अजीत सिंह, अजय यादव, धाजाधारी सिंह शामिल रहे। पूर्ति निरीक्षक बैरिया शैलेंद्र  सागर सिंह ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में धांधली पर मुरलीछपरा ग्राम पंचायत में फरवरी माह में उसी गांव की राशन की चार दूकानें निरस्त की गई थीं। अन्य दूकानदारों से फरवरी व मार्च का खाद्यान्न बांटने को कहा गया था
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने अनाज नहीं बांटा। कड़ाई से अनाज वितरण की निगरानी की जा रही है। ऐसे में कोटेदार बदले की भावना से मुझे हटाना चाहते हैं। ल्क पौधे भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed