{"_id":"58483e514f1c1bfd64449160","slug":"kohra-se-rahat-to-galan-ne-thituraya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा से राहत तो गलन ने ठिठुराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा से राहत तो गलन ने ठिठुराया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को सुबह कोहरा तो कम रहा, लेकिन ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ गई। इस दौरान लोग किसी तरह अपना काम निपटाने में लगे रहे। बच्चों के स्कूल के समय में भी जिलाधिकारी के आदेश पर परिवर्तन कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों ने कुछ राहत की सांस ली है। हालांकि कुछ प्रबंधकों को सूचना नहीं मिल पाई थी। जिस कारण बच्चे अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही विद्यालय पहुंच गए।
जनपद में बुधवार को कोहरा कम रहा, लेकिन ठंड हवाओं ने लोगों को कठुआने पर मजबूर कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और तीमारदारों को हुई। वहीं प्रशासन की तरफ से बुधवार को भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं दोपहर तक धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन गलन जारी रही।
उधर ठंड से जहां ट्रेनें काफी देर से पहुंची वहीं सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए। लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले। जगह-जगह अलाव भी जलना शुरू हो गया है। ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने से लोगों दिनचर्या गड़बड़ा गई है। कोहरे के चलते सड़क यातायात प्रभावित हो गई है। वहीं ट्रेनों का परिचालन अनियमित हो जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन
सुबह पूरा क्षेत्र घने कोहरे की सफेद चादर से ढंका रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर के बाद हल्की धूप निकलने से सड़कों पर चहल-पहल शुरू हुई। लेकिन जल्दी से काम निपटाने के बाद घरों में दुबक गए। नगर पंचायत की ओर से ठंड से बचाव के लिए कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। जिसके चलते लोगों को राहत मिली।