फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knife attack in a dispute over bike collision

Ballia News: बाइक से टक्कर लगने के विवाद में चाकू से हमला

Mon, 23 Mar 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Knife attack in a dispute over bike collision
बलिया। शहर के उमरगंज में बाइक की टक्कर के विवाद को लेकर आठ दस युवकों ने सोमवार को शब्बीर अहमद (48) की पिटाई कर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए जमील अहमद (46) की भी पिटाई कर दी। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

परमंदापुर निवासी शब्बीर अहमद विदेश में काम करते हैं। ईद पर इन दिनों घर आए हैं। उमरगंज किराये पर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को उमरगंज गली में आमने-सामने बाइक की टक्कर पर शब्बीर अहमद से मोहल्ले के एक युवक से कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। आरोप है कि युवक धमकी देते हुए वहां से निकल गया। सोमवार की दोपहर चट्टी से घर लौट रहे शब्बीर पर युवक ने आठ-दस साथियों के साथ डंडा-हाॅकी से हमला कर दिया। युवकों ने शब्बीर पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे जमील की भी पिटाई कर दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत प्रभारी कोतवाल विजेन्द्र सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत पर आरोपियों की शिनाख्त कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

चाकू मारने के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी

बैरिया। क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव में कहासुनी के बाद युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में दोकटी पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित सुजीत कुमार सिंह का आरोप है कि रविवार की शाम लक्ष्मण छपरा बाजार में किसी बात को लेकर चंदन सिंह व धीरज सिंह निवासी लक्ष्मण छपरा के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने मुझ पर चाकू और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। 112 नंबर की पीआरवी ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed