{"_id":"61febbdce911c701964d3af3","slug":"knife-at-the-wedding-ceremony-the-death-of-the-young-man-ballia-news-vns637154175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में चाकूबाजी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में चाकूबाजी, युवक की मौत
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में शुक्रवार की रात फोटो खींचवाने को लेकर घराती एवं बराती आपस में भिड़ गए। मामला ने तूल पकड़ा और राजेश पासवान (19) को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह युवक की मौत हो गई। युवक के पिता रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियरा गांव निवासी सूरज गुप्ता की बरात शुक्रवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ला निवासी बनारसी गुप्ता के यहां कृष्णा नगर स्थित एक लॉज में आई हुई थी। शादी समारोह में कृष्णा नगर निवासी राजेश पासवान (19) भी गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे स्टेज पर दुल्हन के भाई राजा गुप्ता व दोस्त फोटो खिंचवा रहे थे। तभी दूल्हे का भाई विकास गुप्ता राजा को फोटो खिंचवाने से मना करने लगा। इसकी बात को लेकर राजा गुप्ता से दूल्हा के भाई विकास गुप्ता व कैमरामैन झगड़ा करने लगे। पुलिस को दी तहरीर में रामनाथ ने आरोप लगाया कि राजेश पासवान झगड़ा छुड़ाने गया तो विकास गुप्ता व कैमरामैन ने मेरे लड़के पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद लॉज में भगदड़ मच गई। किसी तरह शादी संपन्न हुई। सूचना मिलते ही एएसपी विजय त्रिपाठी, शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामनाथ के तहरीर पर विकास गुप्ता एवं एक अज्ञात के खिलाफ धारा 302 एवं एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
सीओ सिटी भूूषण वर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।