{"_id":"e02496d2c3f20f21d058556e214ff643","slug":"kms-seminar-farmers-cultivate-the-best-tips-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ गोष्ठी में किसानों को उत्तम खेती के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ गोष्ठी में किसानों को उत्तम खेती के दिए टिप्स
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को खरीफ गोष्ठी की गई। इसका शुभारंभ डीएम मुरली मनोहर लाल ने किया। इसके बाद डीएम ने विभिन्न कंपनियों के स्टालों का अवलोकन किया। कृषि उपकरणों और उनसे होने वाले फायदों की जानकारी ली। इस दौरान किसानों से भी बातचीत की। गोष्ठी में किसानों को उत्तम खेती के टिप्स दिए गए।
खरीफ गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की मिट्टी काफी उपजाऊ है। इसके जरिये किसान आर्थिक विकास कर सकते हैं। कहा कि किसानों की सहायता के लिए कृषि महकमा पूरी तरह से लगा हुआ है। उन्होंने नलकूप, विद्युत और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि खेती के लिए तीनों विभाग महत्वपूर्ण हैं। ये तीनों विभाग सही ढंग से करें तो किसानों को बेहतर उत्पादकता मिले।
सीडीओ के बालाजी ने कहा कि किसानों की समस्या पर गंभीरता से विचार कर उसका निस्तारण किया जाए। उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने कहा कि प्रत्येक समस्याओं कोेे नोट कर लें और दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। बताया कि मनरेगा के तहत छोटे किसानों को उनके खेतों की सीमा पर नि:शुल्क पौधरोपण की व्यवस्था है। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों और उनकी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर कृषि अधिकारी जेपी यादव, भूमि संरक्षण संजेश श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।